PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, कारोबारी से लुटेरों ने की लाखों की लूट, तेजधार हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम,

punjab-jalandhar-maqsudan-mandi-tiger-agency-owner-robbed-4-robbers-big-breaking-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में मकसूंदा सब्जी मंडी से एक कारोबारी से तेजधार हथियारों के बल पर करीब साढ़े 7 लाख रुपए की लूट हुई है। मकसूदां सब्जी मंडी के टाइगर एजेंसी (ग्रॉसरी और मिल्क प्रोडक्ट बेचते हैं) के मालिक से ये वारदात गुरुवार को आधी रात करीब 12 बजे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात कारोबारी के बयान दर्ज कर लिए थे।

.

.

टाइगर एजेंसी के मालिक विक्की ने कहा- रोजाना एजेंसी बंद करते हुए रात के 11 बज जाते हैं। मगर गुरुवार को काम ज्यादा होने के कारण ज्यादा लेट हो गया था। रात करीब 12 बजे विक्की अपनी दुकान से करीब 20 कदम दूर अपनी एंडेवर कार में बैठने लगा। इस दौरान उन्होंने रुपए वाला बैग कार के अंदर रख दिया। उसने कार का गेट खोल कर अपने वर्कर को किसी काम से बुलाया था।

.

punjab-jalandhar-maqsudan-mandi-tiger-agency-owner-robbed-4-robbers-big-breaking-news

इतने में एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। विक्की ने बताया कि पहले तो लगा कि उक्त लड़का उसका जानकार है। मगर फिर एकदम से उसने अपने साइड से तेजधार हथियार निकाल लिया और हमला करने की धमकी देने लगा।इसके बाद तीन अन्य साथी भी आ धमके और कार के अंदर पड़ा पैसे वाला थैला लेकर फरार हो गए। थैले में करीब साढ़े 7 लाख रुपए कैश, मोबाइल फोन और एजेंसी के अंदर की कुछ चाबियां थी।

.

.

विक्की ने बताया कि लूट के बाद वह चिल्लाते हुए काफी दूर तक लुटेरों का पीछा करते गए थे। मगर कुछ हाथ नहीं लगा। आरोपी सब्जी मंडी के अंदर से टूटी हुई दीवार में बने छेद के जरिए बाहर निकल गए और आगे एक बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। वारदात के बाद तुरंत उसने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। देर रात जांच के लिए थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि मंडी में उसकी 11 नंबर दुकान है। विक्की ने बताया कि उनका कारोबार सिर्फ जालंधर तक सीमित नहीं है।

.

बल्कि उनका सामान बाहरी जिलों में भी जाता है। इसके चलते अक्सर गाड़ियों के साथ कैश आता रहता है। इसलिए इतना कैश उनके पास था। विक्की ने पुलिस को बताया कि जो लुटेरा सबसे पहले आया था, उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि जो तीन बाद में आए, उनके मुंह ढ़के हुए थे। आसपास के लोगों का कहना है कि तीन चार युवक मुंह ढ़के हुए काफी देर से उनकी दुकान के आसपास घूम रहे थे। सभी की उम्र ज्यादा नहीं थी। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है।

.

.

.