PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कौन से नेताओं को कहा दिल्ली का दलाल,

punjab-jalandhar-mp-charanjit-singh-channi-serious-allegation-on-punjab-aap-party

आप पार्टी पर 15-15 लाख रुपए लेकर टिकट बाँटने के भी लगाए गंभीर आरोप,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज नगर निगम चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज के समय में चुनाव पार्टियों के चुनाव नहीं, बल्कि प्रशासन और कांग्रेस के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी आगे आ रहे हैं। ये किसी एक विभाग की बात नहीं है। सभी विभाग के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है।

.

.

सांसद चन्नी ने कहा कि हमारे एक प्रत्याशी की फैक्ट्री में लेबर डिपार्टमेंट और टैक्स विभाग की रेड करवाई गई है। साथ ही उस पर अन्य कई प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई। डर के मारे उक्त 33 नंबर वार्ड के प्रत्याशी ने अपने पेपर वापस ले लिए। हमने AAP के एक प्रत्याशी की शिकायत की, जिसमें AAP प्रत्याशी अमित ढल्ल के दस्तावेज पूरे नहीं थे। मगर उसके दस्तावेज प्रशासन द्वारा पास कर दिए गए।

.

.

सांसद चन्नी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में जाकर धमकाया जा रहा हैं। सरकार चुनावों को लूट रही है। हम आम आदमी पार्टी के साथ लड़कर पंजाब को छुड़वाएंगे। कांग्रेस के साथ धक्का किया जा रहा है। जालंधर में आदमी पार्टी द्वारा 15-15 लाख रुपए लेकर टिकट बांटे गए। पंजाब का पैसा लूट कर दिल्ली चुनाव में लगाया जा रहा है। विधायक परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई नेता अपने आप को एडवाइजर कहते हैं,

.

.

वो एडवाइजर नहीं बल्कि दिल्ली के दलाल के तौर पर काम करते हैं। आम आदमी पार्टी के 35 नंबर वार्ड से एक प्रत्याशी उतारी गई है, जिसका पति हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहा है। चुनावों में सिर्फ कार्रवाई कांग्रेस पर ही करनी है। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा कि पौने तीन साल तक आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया।

.

.

जब हमने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत दी गई, तो हमें सभी तरफ से लारे लगाए गए। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने का कि जो लिस्ट हमें प्रशासन द्वारा दी गई हैं। वो लिस्ट अलग हैं। आम आदमी पार्टी को दी गई लिस्ट अलग हैं। कांग्रेस पार्टी के साथ सरासर धक्का किया जा रहा है। बेरी ने आगे कहा कि रामामंडी में पुलिस के साथ मिलकर हमारे प्रत्याशियों के घरों पर रेड की गई।

.