PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में मिला मिसाइल का टुकड़ा, सेना के अधिकारियों ने लिया कब्जे में, जांच जारी,

punjab-jalandhar-operation-sindoor-adampur-missile-fragment-found-near-bhogpur

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर के अधीन पड़ते भोगपुर के पास से एक किसान के मक्की के खेत से मिसाइल का हिस्सा बरामद होने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ये टुकड़ा भोगपुर के गांव जमालपुर के पास से बरामद किया गया है। मिलाइस का टुकड़ा मिलते ही किसान रेरू (जालंधर) अमरजीत सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस स्टेशन भोगपुर के अधिकारियों को दी।

.

.

जांच के लिए एक टीम किसान के खेत में पहुंच गई थी। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे थाना भोगपुर के एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत सेना के साथ साझा कर दी थी। जिसके बाद जांच के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी आदमपुर एयरबेस से जांच के लिए भोगपुर के गांव जमालपुर पहुंच गई थी। सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जब मिसाइल के टुकड़े की जांच की तो उसमें किसी प्रकार की ज्वलनशील और

.

धमाका करने वाले वस्तु नहीं बरामद की गई। जिसके बाद भारतीय सेना के अधिकारी उक्त मिसाइल के टुकड़े को कब्जे में लिया और वहां से रवाना हो गए। वहीं थाना SHO रविंदरपाल सिंह ने कहा कि मई महीने में पाकिस्तान की तरफ से दागी गई मिसाइलों को भारतीय फौज ने हवा में ही नष्ट कर दिया था और ऐसे में यह एक मिसाइल का हिस्सा उस समय नष्ट की गई मिसाइल का ही भाग हो सकता है, जोकि यहां मक्की के खेतों में जा गिरा।

.

.