PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने को लेकर रविदासिया समाज ने द्वारा पिछले कई दिनों से मांग की जा रही है / इसी क्रम में 17 जनवरी सोमवार को रविदासिया समाज द्वारा सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक नेशनल हाईवे पीएपी चौक में धरना लगाया जाएगा /
वहीं पीएपी चौक में रविदासिया समाज द्वारा धरने की खबर को लेकर भारी संख्या में पुलिस मुलाजिम तैनात हो गए हैं / पुलिस के मुताबिक धरना किसी भी कीमत पर भी लगने नहीं दिया जाएगा, फिलहाल पीएपी चौक पर 10.30 तक कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचे थे / 11 बजे के करीब रविदासिया समाज के लोग पहुंचे व धरना शुरू कर दिया /
इस मामले को लेकर 10 जनवरी को रविदासिया समाज द्वारा प्रशासन को मांगपत्र देने के साथ ही अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके तहत उनकी मांग पूरी ना होने की सूरत में 17 जनवरी को नेशनल हाईवे जाम करने का एलान किया था, जिसके चलते सोमवार को सुबह 10 बजे से नेशनल हाईवे जाम कर दिया जाएगा /
इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव का तथ्य देने के साथ ही 13 फरवरी को बनारस में भारी मात्रा में रविदासिया भाईचारे का शहर से बाहर होने के बारे में भी बताया गया था / समूह रविदासिया समाज प्रकाश उत्सव मनाने में व्यस्त होने के चलते चुनाव में किसी भी रूप में भागीदारी अदा नहीं कर पाएंगे /



































