PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला, 4 गंभीर घायल, वाहन भी किये क्षतिग्रस्त, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-punjab-police-party-went-raid-robbers-stones-pelted-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर एक स्नैचिंग के मामले में में शामिल एक युवक के घर पर रेड करने गई पुलिस पार्टी पर कुछ युवकों ने कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना में स्थानीय निवासी भी घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने एक प्रवासी का फोन लूटा था। जिसकी शिकायत पर पुलिस जांच के लिए इलाके में पहुंची तो

.

.

वहां से तीनों युवक भाग गए, फिर पुलिस रेड के लिए उक्त आरोपियों के घर गई। इस दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल मामले में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मकसूदा थाना क्षेत्र में पड़ते गांव नूरपुर में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक के पास उक्त वारदात हुई।

.

.

आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित पांडेय (हाल निवासी नूरपुर) से तीन युवकों ने फोन छीनने की कोशिश की थी। मगर पीड़ित ने अपना फोन नहीं दिया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया था। जब पीड़ित शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस विभाग को दी गई। ज्यादा लोगों को देख कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

.

.

मौके से पुलिस ने एक युवक को तो हिरासत में ले लिया था। मगर बाकी के साथी फरार हो गए थे। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद जब पुलिस घोगड़ी रोड पर रेड करने जब गई तो आरोपियों ने घर की छत से एकाएक कर इलाका वासियों और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में पुलिस मुलाजिमों सहित 4 लोगों को चोटें आईं हैं। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।

.