PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

हंसराज हंस की पत्नी हुई पंचतत्व में वीलिन, हृदय रोग से थी ग्रस्त, संगीत जगत में शोक की लहर

punjab-jalandhar-punjabi-sufi-singer-and-bjp-ex-mp-hans-raj-hans-wife-resham-kaur-passes-away-last-rites-village-shafipur

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। पिछले काफी समय से रेशम बीमार चल रही थीं। रेशम करीब 60 साल की थीं। 5 दिन वह अस्पताल में दाखिल रही। दिल के रोग की समस्या के कारण रेशम कौर के स्टंट भी पड़ा था। आज हंसराज हंस के पैतृक गांव शफीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह आज पंचतत्व में विलीन हो गई है।

.

.

बेटे युवराज हंस और नवराज हंस ने उन्हें अग्नि भेंट की। रेशम कौर के निधन की खबर से परिजनों और संगीत जगत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी है। पद्मश्री हंसराज हंस गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। दिल्ली से लोकसभा सांसद रह चुके हंस पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी गाते हैं और उन्होंने अपने खुद के ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं।

.

.

वह नकोदर स्थित लाल बादशाह के गद्दीनशीन भी हैं। रेशम कौर के भाई परमजीत सिंह ने बताया है कि बीती दिन दोपहर करीब 2 बजे रेशम का निधन हुआ है। पहले वह बिल्कुल सेहतमंद थीं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक उन्हें पहली बार अटैक आया था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर अच्छे से उनकी देखभाल भी कर रहे थे।

.

Latest News