PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

जालंधर में फिर हुई लूट की बड़ी वारदात, तेजधार हथियारों से हमला कर व्यापारी से कैश और मोबाइल फोन लेकर हुए लुटेरे फरार,

punjab-jalandhar-robbers-terror-robbers-attack-grocery-trader-yogesh-gupta-sharpen-weapons-looted-cash-mobile-big-breaking-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लुटेरों और चोरों का पूरा आतंक बना हआ है। शहर में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहर में बस्ती बावा खेल में लूट के मामले अभी ट्रेस भी नहीं हुए हैं कि अब लुटेरों ने बस्ती क्षेत्र के ही रहने वाले एक किराना व्यापारी योगेश गुप्ता पर मिट्ठापुर के पास पड़ती बैंक कॉलोनी में धावा बोल दिया है। लुटेरे योगेश गुप्ता पर तेजधार हथियारों से हमला कर 50 हजार कैश और मोबाइल फोन छीन ले गए।

योगेश गुप्ता को सिर और बाजुओं पर चोटें आई हैं। योगेश गुप्ता जो कि कैंसर के मरीज भी हैं ने बताया कि वह किराना सप्लाई का काम करता है। बैंक कॉलोनी में भी वह किराना सप्लाई करने के लिए आया हुआ था। रास्ते में दो बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और उस पर सीधे तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से कैश और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

किराना व्यापारी योगेश गुप्ता ने कहा कि जब लुटेरों ने बैंक कॉलोनी की गली में उस पर हमला किया तो उसने वहां पर शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग घरों से निकल कर बाहर आए तब तक लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दर्ज करवाई। योगेश गुप्ता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Latest News