PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर के युवक की इस देश में की गुरुद्वारा से लौटते वक्त पगड़ीधारी युवकों ने हत्या,

punjab-jalandhar-youth-murdered-sharp-weapon-dubai-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / दुबई : पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों के रहने वाले 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

.

.

.

मिली जानकारी के अनुसार, पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

.

.

वहीं, पीछे से आ रहे पंकज के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार क लिया गया था। गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

.

.

.