PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब, अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख, 6 महीने तक किया टालमटोल, फिर पैसे नहीं लौटाए, एजेंट दंपती पर हुई FIR,

punjab-kapurthala-travel-agent-couple-defrauds-youth-25-lakh-rupees-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक ट्रैवल एजेंट दंपती ने युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित अमनदीप सिंह ने बताया कि वह जनवरी 2024 में ओईसीसी कंपनी के मालिक से मिला था।

.

.

फरवरी 2024 में उसने कंपनी मालिक गुनीत कौर चावला और उनके पति बरिंदरदीप सिंह चावला को अमेरिका जाने के लिए 25 लाख रुपए दिए। यह रकम उसने अपने दोस्त जसविंदर सिंह के घर में दी थी। मई 2024 में दंपती से विवाद हुआ। उन्होंने अमनदीप को न तो अमेरिका भेजा और न ही पैसे लौटाए। पहले उन्होंने 6 महीने का समय मांगा। फिर 25 लाख का चेक दिया, जिसे अमनदीप ने लेने से मना कर दिया।

.

इसके बाद दंपती ने 50 लाख रुपए का चेक देकर 20 दिन में भुगतान का वादा किया। 20 दिन बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए। 24 अगस्त 2024 को जालंधर में एफिडेविट पर दंपती ने पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया। पुलिस ने जांच में सभी आरोप सही पाए। इसके बाद दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

.

.