PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में उप-चुनाव की हुई घोषणा, 19 जून को होगी वोटिंग, किस-किस पार्टी ने किस-किस नेता को उतारा चुनाव मैदान में,

punjab-ludhiana-announcement-election-western-constituency-big-news

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। भारतीय चुनाव आयोग ने हलका पश्चिम में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। यहां 19 जून को वोटिंग होगी और 23 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। लुधियाना हलका पश्चिम के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के बाद से यह सीट खाली है। बस्सी की गोली लगने से मौत हो गई थी।

.

.

इसके बाद AAP ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा से पहले ही कैंडिडेट घोषित कर दिया। इसी के साथ चर्चाएं यह भी शुरू हो गईं कि यदि AAP इस उपचुनाव को जीतती है तो पंजाब के कोटे से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। क्योंकि, AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को ही अपना कैंडिडेट बनाया है। उपचुनाव की घोषणा होने से पहले ही पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स भी घोषित कर दिए हैं।

.

हलका पश्चिम से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत के बाद पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। नाम की घोषणा के साथ ही अरोड़ा विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाने लगे थे। कारोबारी होने के कारण वह उद्योगपतियों को रिझाने में जुटे हैं, क्योंकि हलका पश्चिम में अधिकतर कारोबारी ही रहते हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है।

.

.

इस सीट से आशु 2 बार विधायक रह चुके हैं। उनका इस हलके में काफी अच्छा प्रभाव था, लेकिन 2022 में AAP की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए थे। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने हलके में अपनी साख बचाने के लिए एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार घोषित किया है। घुम्मन पेशे से वकील हैं। उन्होंने बच्ची दिलरोज का चर्चित केस लड़ा था और दिलरोज को जिंदा रेत में दफन करने वाली महिला को

.

अदालत में फांसी की सजा दिलवाई थी। यह केस अब हाईकोर्ट में पहुंच चुका है। वहीं, भाजपा ने यहां अब तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। 2022 में भाजपा ने एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को मैदान में उतारा था। इसके बाद ये सिद्धू ग्राउंड पर एक्टिव नहीं हैं। इसी के कारण भाजपा इस बार कई चेहरों पर विचार कर रही है। अब तक उम्मीदवार घोषित करने में भाजपा सबसे पीछे है।