PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

लुधियाना बम धमाके के मास्टरमाइंड गगनदीप और महिला कांस्टेबल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,

Punjab ludhiana bomb blast mastermind gagandeep stayed with woman for 5 hours in khanna hotel PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुथियाना के काेर्ट कांप्लेक्स में ब्लास्ट के मास्टरमाइंड गगनदीप और महिला कॉन्स्टेबल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों बम धमाके के करीब 48 घंटे पहले खन्ना में स्थित एक होटल में रुके थे /

इनके पास एक बैग भी था, उन्होंने 24 घंटे के लिए कमरा बुक किया था मगर वह वहां सिर्फ 3 से 5 घंटे ही रुके और वापस निकल गए / संभव है कि यह महिला वही कांस्टेबल हो जो गगनदीप की महिला मित्र है / जांच टीमों ने भी खन्ना के इस होटल डाउन टाउन से CCTV फुटेज कब्जे में ली /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम को शक है कहीं विस्फोटक सामग्री से धमाका करने का सामान बैग में ना हो और होटल के कमरे में बम को असेंबल ना किया हो / सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही है / लुधियाना बम ब्लास्ट के आरोपित मृतक गगनदीप सिंह की महिला मित्र कांस्टेबल पर जांच एजेंसियों का शक अब गहरा गया है /

एजेंसियां यह मानने को अब तैयार नहीं है कि गगनदीप द्वारा बम प्लांट करने की जानकारी से कांस्टेबल पूरी तरह से अनभिज्ञ थी / 5-6 घंटे में से वह 3 से 4 घंटे डाउन टाउन होटल में गगनदीप के साथ रही / एजेंसियों का सवाल है कि क्या इस दौरान एक भी फोन कॉल गगनदीप को ऐसी नहीं आई जिससे उसे गगनदीप की गतिविधियों पर शक हुआ /

अगर उसे थोड़ा सा भी शक था तो क्या एक पुलिसकर्मी होने के नाते उसने उच्चाधिकारियों को जानकारी देना जरूरी नहीं समझा ? होटल का कमरा बुक करवाते वक्त गगनदीप और उसकी महिला मित्र ने अपने ऑरिजनल आइडी प्रूफ जमा कराए थे / उनकी कॉपी भी जांच एजेंसियां अपने साथ ले गई हैं / इसके अलावा होटल के कर्मचारियों से भी एजेंसी द्वारा पूछ्ताछ की गई है /