PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR,

punjab-ludhiana-controversy-children-home-after-pornographic-video-fir-ragisterd-shankara-nand-head-of-bhuri-wala-camp

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में बाबा की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद 4 दिन पहले मामला दर्ज हो गया है लेकिन आरोपी बाबा अभी फरार है। ये वीडियो जगराओं में तलवंडी खुर्द गांव स्थित भूरी वाला डेरा के मुखी शंकरा नंद की है। वीडियो में डेरा मुखी एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। बाबा की गिरफ्तारी और डेरा बंद करवाने को लेकर गांव तलवंडी व अन्य आस-पास के लोग डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।

.

.

पुलिस ने हरदीप सिंह की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की है। आरोपी बाबा शंकरा नंद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, एफआईआर में आरोपी का पता अज्ञात दर्शाया गया है। सिख जत्थेबंदियों ने डेरे में बने आश्रम की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने संक्षिप्त एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति की है।

punjab-ludhiana-controversy-children-home-after-pornographic-video-fir-ragisterd-shankara-nand-head-of-bhuri-wala-camp

.

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय समुदाय कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। जानकारी देते हुए जसमिंदर सिंह सरां ने कहा कि डेरे में बाबा के जितने साथी रहते है सभी की जांच करवाई जाए। जिन बच्चों को डेरे में रखा गया है कि उनकी मैडिकल जांच करवाई जाए। जसविंदर ने कहा कि बाबा शंकरा नंद भूरी वाला और उसके साथियों की जायदाद को भी चैक करवाया जाए।

.

.

सिख जत्थेबंदियों ने एसएसपी जगराओं को शिकायत सौंपी और मामले की जांच की मांग की। थाना दाखा में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा डेरे के मुखी ने शंकरानंद को गद्दी से हटा दिया है। डेरे में बाल आश्रम भी है, जहां लड़कियों की सुरक्षा चिंता का विषय है। बाबा पहले भी विवादों में रहा है, जिसमें एक महिला से मारपीट और एक मंदबुद्धि लड़की के फरार होने का मामला शामिल है।