.
.
punjab ludhiana fire in cloth factory at rahon road in ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : राहों रोड पर कपड़ा तैयार करने वाली दीवान निटवियर फैक्ट्री में वीरवार दस बजे आग लग गई / फैक्ट्री में जिस समय आग लगी, उस समय वहां मजदूर काम कर रहे थे /
.
.
आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर तुरंत बाहर निकल आए और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी / फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए जुटी हुई हैं / लुधियाना के अलावा नवांशहर, समराला व खन्ना के आसपास के कई शहरों के फायर टेंडर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं /
.
.
जानकारी मिली है कि आग की वजह से फैक्ट्री का एक हिस्सा नीचे गिर गया है / इस हादसे में किसी के भी हताहत हाेने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है / फैक्ट्री में लगभग 100 कर्मचारी काम करते हैं और यहां पर टीशर्ट का कपड़ा तैयार किया जाता है /
.
.
फैक्ट्री में काफी मात्रा में धागा और कपड़ा रखा हुआ था, जोकि आग की भेंट चढ़ गया है / इस आग के लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है / आग बुझाने में अब तक फायर ब्रिगेड की तीन सौ के करीब गाडि़यां लग चुकी हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab ludhiana fire in cloth factory at rahon road in ludhiana

































