PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में चलते ऑटो में 20 साल की युवती से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें ऑटो चलाने वाला नाबालिग भी शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान अनिल, गुरप्रीत के रूप में हुई है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस को बरामद हुआ है, जो चोरी का है।
. .इस पुरे घटनाक्रम संबंधी जानकारी देते हुए लुधियाना के डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के करीब 6 बजे युवती ने अपने कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए ऑटो लिया था। इस दौरान ऑटो में ड्राइवर के साथ 2 अन्य साथी भी बैठे हुए थे। इस दौरान युवती को अकेला देखकर तीनों युवती को अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
.
डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने आगे बताया की नाबालिग ऑटो चालक पिछले 1 साल से ऑटो चलाने का काम कर रहा था। वहीं आरोपी गुरप्रीत को उसके परिवार ने बेदखल किया हुआ है। आरोपी अनिल का उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इस दौरान DCP ने यह भी बताया की तीनों आरोपी जगराओं के रहने वाले हैं। इन तीनों ने दुष्कर्म करते समय महिला के मुंह पर टेप लगाई और उसके हाथ-पैर तक बांध दिए थे। वारदात करने के बाद महिला के मोबाइल फोन आरोपी छीन कर ले गए।
. .इसके बाद आरोपियों ने लड़की को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। युवती किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस को बुलाने के लिए राहगीरों से मदद मांगी। इस दौरान डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि शुरू में महिला के माता-पिता सामाजिक कलंक के कारण शिकायत दर्ज करने में झिझक रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाया और युवती की शिकायत दर्ज स्थानीय थाने में दर्ज करवाई।
. .उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर से ही अलग-अलग टीमें इन आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई और बाद में तीन आरोपियों की पहचान की गई जोकि आरोपी अलग-अलग जगह भाग गए थे। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने बाइक भगा लिया। कुछ दूरी पर एक पेड़ के साथ बदमाशों का बाइक टकरा गया। हादसे में दो आरोपी युवकों की बाजू और लात टूट गई, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भी ले जाया गया, फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
. .

































