PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आक्सीजन फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, 5 की तबीयत बिगड़ी, प्लांट की तरफ जाने वाला रास्ता हुआ पूरी तरह से बंद,

punjab ludhiana gas leakage oxygen company ludhiana punjab Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : ग्यासपुरा एरिया में आक्सीजन प्लांट में कार्बन डाईआक्साइड लीक होने से हडकंप मच गया। गैस चढ़ने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी है और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची हैं। कुछ ही समय बाद लीकेज का बंद कर दिया गया है। पुलिस ने प्लांट की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है।

हरप्रीत आक्सीजन प्लांट में सुबह सेल टेक्क कंपनी का कार्बनडाईआक्साइड का एक टैंकर पहुंचा था। जैसे ही गैस को प्लांट में शिफ्ट किया जाने लगा तो पाइप में लीकेज हो गई। इस दौरान गैस वहां मौजूद कुछ लोगों को चढ़ गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना सुबह करीबन आठ बजे की है। अभी हालात स्थिर बताए जा रहे हैं। प्लांट अधिकारियों ने लीकेज बंद कर दी है।

वहीं आस पास के एरिया में गैस की मात्रा हवा में एकदम से बढ़ने से लोगों को एक बार सांस लेने में थोड़ी दिक्कत आई है। गैस लीकेज से शहर में हडकंप मच गया था। पहले कहा जा रहा था पुल के नीचे फंसने से टैंकर में लीकेज हुई है और कुछ समय बाद साफ हुआ कि टैंकर प्लांट के अदंर था और पाइप लीक हुई है। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाडियां और एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई थीं। डर यह था कि कहीं दूसरी तरह भी लीकेज न हो जाए और इससे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। मगर इससे बचाव रहा है।

Latest News