PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, अश्लील कंटेंट कर सोशल मीडिया पर फेमस इन्फ्लुएंसर की मिली लाश, इस आंतकी ने दी थी धमकी,

punjab-ludhiana-influencer-kamal-kaur-found-dead-bathinda-murder-case

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब की अश्लील कंटेंट करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमर कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी लाश बठिंडा में एक अस्पताल की पार्किंग में कार से मिली। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आपको यह भी बता दें कि कमल कौर जिला लुधियाना की रहने वाली थीं।

.

.

वह इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित, भद्दे व अश्लील रील बनाती रहती थी। उनके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स थे। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की भी धमकी दी थी। इस पुरे मामले में सहारा जन सेवा संस्था के वॉलंटियर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को एक कॉल आई थी। बताया गया कि बठिंडा-बरनाला रोड पर आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें से तेज बदबू आ रही है।

.

जब वह मौके पर पहुंचे, तो वहां एक EON कार खड़ी थी। कार के अंदर एक महिला की डेड बॉडी थी, जो काफी पुरानी लग रही थी। कार लॉक थी। हमने कार का लॉक खोला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के पास से एक पर्स और बैग मिला, लेकिन उसमें से कोई दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह गाड़ी मंगलवार से यहां खड़ी थी।

.

इसमें एक महिला का शव मिला है। उनकी टीम सभी पहलुओं से जांच कर रही है। महिला मध्यम आयु वर्ग की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर छोड़ा गया है। बाकी स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगी। गाड़ी के नंबर से पता चला कि ये लाश कमल कौर की है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक Audio Viral हुआ था, जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कह रहा था कि ये लड़की सोशल मीडिया पर बड़ा गंद डालती है। पंजाब के युवा इसकी वजह से खराब हो रहा है। अगर इनके परिवार में एक भी मर जाएगा तो काई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान भी नहीं आएगा।