PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के रहने वाले युवक की न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में की अज्ञात हमलावरों ने हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी,

punjab-ludhiana-jagraon-punjabi-youth-murder-new-zealand-big-sad-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के युवक की न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव पामल निवासी 27 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की 8 माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी अपने पति के पास जाने की तैयारी कर रही थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

.

.

गांव पामल के सरपंच जगदीश सिंह जग्गी ने बताया कि मृतक का परिवार पिचोकड़ अमृतसर जिले का रहने वाला है और मृतक के पिता निशान सिंह लंबे समय से अपने गांव के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि निशान सिंह का 26, 27 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था और वह पढ़ाई के लिए विदेश गया हुआ था।

.

.

.

अब करीब आठ महीने पहले वह शादी करके वापस न्यूजीलैंड चला गया था और 6 फरवरी 2024 को उसकी पत्नी ने भी न्यूजीलैंड जाने के लिए टिकट लिया था, उससे पहले ही यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता निशान सिंह वकीलों से सलाह लेकर न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि वह अपने बेटे की मौत का कारण जान सकें और अपने बेटे का शव भारत ला सकें।

.

.