PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 4 पुलिस अधिकारियों को DIG प्रमोट किया गया है। इन अधिकारियों की प्रमोशन लंबे समय से लंबित थी, जिन्हें सरकार ने स्वीकृति देते हुए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों में IPS गुरदियाल सिंह, IPS मनदीप सिंह, IPS नरेन्द्र भार्गव और IPS रणजीत सिंह शामिल हैं।
बता दें IPS नरेन्द्र भार्गव इस समय लुधियाना में जॉइंट कमिश्नर का कार्यभाल संभाल रहे हैं। SSP (सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) फाजिल्का, नवां शहर, बरनाला, फिरोजपुर रहे हैं। नरेन्द्र भार्गव बहुत ही मिलनसार अधिकारी है। उनके आने के बाद लुधियाना में अपराध का ग्राफ गिरा है।








































