PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

लाडोवाल पुल पर हुआ बड़ा हादसा, पशु को बचाने के चक्कर में 4 गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त,

punjab ludhiana news tippers clashed ludhianas ladowal bridge accident happened while saving stray animal PTB Big Breaking News

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल पुल पर मिट्‌टी से भरा टिप्पर रेलिंग तोड़ कर दूसरी तरफ से आ रही टिप्पर से जा भिड़ा। देखते ही देखते पास में गुजर रहे दो अन्य वाहन जिसमें एक महिन्द्रा बोलेरो व अन्य गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में दो लोग घायल हुए। वहीं बाकी के लोगों के मामूली चोटें आई। घायलों की पहचान भिंदा और काला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्लोर से मिट्‌टी से टिप्पर भर कर लुधियाना शहर की ओर जा रहा था। इतने में लाडोवाल पुल पर एक बेसहारा जानवर टिप्पर के सामने आगे आ गया।

टिप्पर चालक ने जानवर को बचाने की कोशिश की। इस आपाधापी में टिप्पर चालक का स्टेयरिंग फ्री हो गया। स्टेयरिंग फ्री होने के कारण वह सामने से आ रहे खाली टिप्पर से टकरा गया। वहीं पास से गुजर रहे दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर लोगों ने टिप्पर से दो लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। बाकी के लोगों के मामूली चोटें लगीं। जो टिप्पर आपस में भिड़े हैं वह एक ही कंपनी डायमंड के हैं।

घटना स्थल पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। चंद कदमों की दूरी पर थाना लाडोवाल की पुलिस को लोगों ने सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने पहुंचाया। घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरों की भी पुलिस जांच कर रही है, ताकि असल कारणों का पता चल सके कि हादसा बेसहारा जानवर के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से?

Latest News