PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में नए टैलेंट और जोश से भरे चेहरों के साथ दो दिन का 'टैलेंट ह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में सांस्कृतिक उल्लास एवं रचनात्मकता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन; पीएम मोदी के फिट और विकसित भारत क... एच.एम.वी. में सशस्त्र सेनाओं के युद्ध वीरों एवं वीर नारियों का सम्मान, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की जिला स्तरीय बास्केटबॉल में शानदार उपलब्धि, अंडर-14, 17 व 19 गर्ल्स टीमों ने... भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र...

पति गया था फगवाड़ा, पीछे से पत्नी की कर दी अज्ञात ने हत्या, बेटे ने सुबह देखा खून से लथपथ शव तो, इलाके में फैली सनसनी,

punjab-ludhiana-sunder-nagar-bhamia-woman-murdered-ludhiana-crime-news

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला सुंदर नगर चौक भामियां रोड गार्डन कालोनी की रहने वाली है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूट भी हुई है, फिलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  वहीं मरने वाली महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा के घर पर किराएदार भी रहते है। इसलिए पुलिस विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है। आज सुबह पूजा के बेटे चीकू ने खून से लथपथ मां को देख मोहल्ले में शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लिया जा रहा है।

.

.

वहीं पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पता चला है की मरने वाली महिला ने दूसरी शादी की थी, जबकि उसके पति की तीसरी शादी है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मौके से क्लू आदि एकत्र कर रही है। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था वह फगवाड़ा गया हुआ था।

.

Latest News