PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की अब नहीं चलेगी रीलबाजी, डांस-भंगड़े के वीडियो पोस्ट करने पर भी लगा बैन, DGP पंजाब

punjab-mohali-punjab-police-reel-video-ban-action-dance-bhangra-dgp-punjab-gaurav-yadav-office

.

.

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पुलिस कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुचित वीडियो और रीलें पोस्ट किए जाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। हाल में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में डांस, भंगड़ा और मनोरंजक वीडियो बनाते दिखाई दिए थे, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई। इस पर डीजीपी ऑफिस ने सभी रेंज के आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नरों

.

Punjab Police reel video ban action dance bhangra DGP Punjab Gaurav Yadav

.

और जिलों के एसएसपी को निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्टेट साइबर क्राइम विंग को इस संबंध में नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो संदिग्ध सोशल मीडिया गतिविधियों की समय-समय पर रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी की अध्यक्षता वाली बैठक में पेश करेगा। विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) पर असर पड़ेगा

.

.

और उनकी पदोन्नति भी प्रभावित हो सकती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाल के महीनों में सोशल मीडिया से जुड़े कुछ मामलों जैसे बठिंडा की महिला कॉन्स्टेबल का वायरल रील वीडियो और बाद में नशे के मामले में गिरफ्तारी तथा मोहाली में कार वॉशिंग के दौरान हेरोइन बरामदगी ने विभाग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया। डीजीपी गौरव यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद गृह विभाग की मंजूरी से नए नियमों को मंजूरी दी।

.

Punjab Police reel video ban action dance bhangra DGP Punjab Gaurav Yadav

.