PTB News

Latest news
Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म...

पंजाब सरकार ने जारी किया कोरोना से निपटने को लेकर अलर्ट, अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश किये जारी,

punjab necessary guidelines issued to hospitals in punjab punjab is not corona free

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्र ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसके अनुसार पंजाब की मान सरकार ने कोरोना से निपटने की सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के स्टाफ ने बताया कि हर प्रकार की सावधानी के मद्देनजर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण समेत कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन को तैयारी पूरी की गई है। पंजाब के अस्पतालों के CMO समेत मेडिकल स्टाफ और अन्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

संक्रमित लोगों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने को भी कहा गया है। क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वायरस के नए वैरिएंट पर नजर रखने के लिए संक्रमित लोगों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लेटर भी लिखा गया है।

पंजाब में बीते समय विभिन्न जगहों से लोगों के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल राज्य कोरोना मुक्त नहीं हो सका है। लेकिन अब कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक ने देश और राज्य सरकारों की चुनौती को दोबारा बढ़ा दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है।

Latest News