PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब की स्थिति को लेकर जताई चिंता,

punjab-needs-move-away-from-political-interests-crime-and-insecurity-and-follow-path-of-peace-development-and-unity-iqbal-singh-lalpura

.

.

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब की वर्तमान स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक से पंजाब राजनीतिक स्वार्थों, विपक्षी ताकतों और देश-विरोधी तत्वों का शिकार बनता आ रहा है। इस साजिश का नतीजा यह हुआ कि हजारों निदरेष लोगों ने अपनी जान गंवाई, राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा गई और समग्र विकास ठप्प पड़ गया।

.

.

उन्होंने हाल ही में राज्य में हुए ग्रेनेड धमाकों को प्रशासन की गंभीर विफलता बताया। उनका कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी और अपराधियों को पकड़ने में असफलता, पंजाब की जनता में असुरक्षा और अविश्वास को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेताओं द्वारा दिए जा रहे गैर-जिम्मेदाराना बयान हालात को और ज्यादा बिगाड़ रहे हैं और जनता का मनोबल तोड़ रहे हैं। 

.

.

इकबाल सिंह लालपुरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से अपील की कि वे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर पंजाब के हित में एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि यह समय एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं, बल्कि मिलकर पंजाब को संवारने का है। लालपुरा ने कहा, ‘पंजाब की तरक्की किसी एक पार्टी या नेता की जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सबका फर्ज है। आइए, हम सब मिलकर एक समृद्ध, सुरक्षित और खुशहाल पंजाब का निर्माण करें।

.