PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किया बड़ा आदेश,

high-court-stays-arrest-of-punjab-congress-leader-pratap-singh-bajwa-chandigarh

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। आज मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वहीं इस प्रकरण में कोर्ट ने याचिका को लेकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। अगली सुनवाई होने तक कोर्ट ने सरकार को बाजवा को गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा के ‘पंजाब में 50 बम’ वाले बयान को लेकर

.

.

हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई की गई थी। आज इस मामले में सुनवाई के बाद बाजवा को राहत देते हुए पंजाब की आप सरकार को नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने बाजवा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई यानी 22 अप्रैल तक रोक लगाई है। पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने उनके बयान को लेकर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बाजवा ने आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा था कि 50 बम पंजाब पहुंच चुके हैं,

.

.

जिसके गलत मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसे में इस मुकदमे को निरस्त किया जाना चाहिए। बाजवा ने यह भी कहा कि प्रदेश की खुफिया पुलिस का इस मामले में दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने राज्य की पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। बाजवा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगल पुलिस अपना काम निष्पक्षता से नहीं करती है जिसकी जिम्मेदारी सीएम की होगी क्योंकि गृह मंत्रालय भी वही देखते हैं।

.

.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस आलोचना को व्यक्तिगत मानकर राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जो कि गलत है। प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और एक चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘पंजाब में 50 आ चुके हैं। इनमें से अब तक 18 फट चुके हैं। अभी 32 बम फटने बाकी हैं।’ बाजवा का यह बयान काफी वायरल भी हो गया था जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था।