PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ग्रंथी पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, हाथ की काटी उंगलियां, टांग काट कर ले गए साथ,

punjab news miscreants attacked granthi with sharp weapons while returning from duty Tarntaran PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : तारनतारन में गुरुद्वारा से ड्यूटी से लौट रहे ग्रंथी पर बदमाशों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने तेजधार हथियारों से ग्रंथी की टांग काट दी और अपने साथ ले गए, यही नहीं उन्होंने ग्रंथी के हाथ की उंगलियां भी काट दी।

कस्बा खडूर साहिब के सुखचैन सिंह (55) पुत्र शेर सिंह गत रात्रि 8 बजे के करीब ड्यूटी से घर लौट रहा था। उस समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए परिवारिक सदस्यों ने बताया कि रोजाना की तरह सुखचैन सिंह गांव बाणियां में ग्रंथी की ड्यूटी करके वापस आ रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से वार कर दिया।

punjab news miscreants attacked granthi with sharp weapons while returning from duty Tarntaran

हमले में बदमाश ग्रंथी की टांग काट कर अपने साथ ले गए। हमले दौरान ग्रंथी के एक हाथ की उंगलियां भी काट दी गई। ग्रंथी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परिवारिक सदस्यों ने इंसाफ की मांग की है। इस संबंधी चक्की खडूर के इंचार्ज जतिंदर सिंह का कहना है कि उनके द्वारा मौके पर सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है।

Latest News