PTB Big न्यूज़ खन्ना : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते खन्ना के साहनेवाल में आज टिप्पर एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया गया। टिप्पर मालिकों ने मशीनों, टिप्परों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ सुबह 5 बजे से 10.30 बजे तक नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा अतरसर के सामने सड़क को जाम कर दिया।
इस धरने के दौरान दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। विरोध देख खन्ना पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इस मौके पर साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह मुंडियान व पायल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की और 10 दिन में समय मांगते हुए धरना समाप्त करवाया।








































