PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

हिमाचल के बाद पुरे पंजाब में आने वालों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ने जारी किये सख्त निर्देश,

punjab orders mandatory full covid vaccination or negative rtpcr report for all those entering state from monday CM Punjab Captain Amarinder Singh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : हिमाचल के बाद पंजाब ने भी राज्य में दाखिल होने वाले लोगों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण का सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है / कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं / इसके मद्देनजर राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं / यह आदेश मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड रिव्यू बैठक के बाद लिया है / यह आदेश हिमाचल प्रदेश और जम्मू में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है /

.

.

स्कूलों में बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि केवल वही अध्यापक और नॉन टीचिंग स्टाफ स्कूल में आ सकेगा जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं / उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ने का विकल्प विद्यार्थियों के पास पहले की तरह रहेगा / मुख्यमंत्री ने अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा है कि इनके लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए /

.

.

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हैं / उन्हें दूसरी डोज लगाने में प्राथमिकता दी जाए / वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिक्षकों और अन्य स्कूल स्टाफ के लिए दूसरी डोज की प्राथमिकता देने के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने का सुझाव दिया / मुख्यमंत्री ने हर दिन स्कूलों के छात्रों और कर्मचारियों के कम से कम 10000 टेस्ट सैंपल लेने के आदेश दिए हैं /

.

.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता को भी तुरंत टीके लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि स्कूलों में बिना किसी रुकावट के पढ़ाई हो सके / कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब लगभग कोरोना प्रतिबंधों से छूट दी जा चुकी है, लेकिन लोगों की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना नियमों का पालन करें / मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। मास्क ही है जो कोरोना संक्रमण को कम कर सकता है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें