PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, महिला से 3 झुलसे, , कहां-कहां सुनाई दी धमाकों की आवाज,

punjab-pakistan-border-attack-alert-operation-sindoor

करतारपुर कॉरिडोर के पास धमाका, सेना ने कई पाकिस्तानी मिसाइलें और ड्रोन को मार गिराया,

.

.

PTB Big न्यूज़ पठानकोट / फिरोजपुर / करतापुर : पंजाब में अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर के दसूहा, गुरदासपुर और पठानकोट में हमला कर दिया है। पाकिस्तानी ड्रोन घुसे तो आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान लगातार ड्रोन भेज रहा है। फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ड्रोन गिरा, घर की लाइट जल रही थी। वहीं गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर से 20 किमी दूर तेज धमाका हुआ है। अमृतसर में तीन से चार ड्रोन आने की सूचना है। जिनके टारगेट पर अजनाला रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन और अमृतसर कैंट एरिया था। भारतीय सेना ने मार गिराया है। लगभग 15 से 20 धमाके हवा में हुए हैं। वहीं करतारपुर कॉरिडोर के पास भी धमाका हुआ है जिसे सेना ने मार गिराया है। 

.

.

आज यानि शुक्रवार शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पंजाब में फिर से फिरोजपुर, अमृतसर में मिसाइल अटैक किया गया। जिसे सेना ने नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण, जम्मू के सांबा में भी ड्रोन हमला किया गया। इसके अलावा श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है।

.

अंवतीपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। अमृतसर और ब्यास में भी लगातार धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं। ब्यास शहर अमृतसर से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। लेकिन दोनों जगह में तेज़ धमाकों की आवाज सुनाई दी है। लोगो का कहना है यह पर ड्रोन की गतिविधि भी देखी गई है।