PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में आज फिर मिली 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर,

punjab patiala schools bomb threat email children sent home checking

.

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करवा दिया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जो कई बड़े स्कूलों को प्राप्त हुई। इनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य नामी स्कूल शामिल बताए जा रहे हैं।

.

.

जैसे ही ईमेल स्कूल प्रिंसिपलों तक पहुंची, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई। मौके पर पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं। स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हर कोने की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर, नवजोत सिद्धू ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी का किया ऐलान, सरकार बनने पर देंगे अफीम की खेती करने की अनुमति,

.

शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

.

यह भी पढ़ें : क्या होने वाला है बड़ा पॉलिटिकल धमाका : नवजोत कौर सिद्धू के बयानों से राजनितिक गलियारे में बढ़ी हलचल,

.