PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाबी सिंगर अफसाना खान और साजन शर्मा की जोड़ी को लेकर आई बड़ी ख़बर,

Punjab petition filed against afsana khan fiance sajan sharma in court

PTB News मनोरंजन / मोहाली : पंजाब की इस समय की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां की एक प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर अफसाना खान और साजन शर्मा उर्फ ​​साज की शादी एक बार फिर चर्चाओं में है / छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की अनुग्रह रंजन उर्फ ​​अनु शर्मा ने मोहाली जिला अदालत में याचिका दायर कर शादी पर रोक लगाने की मांग की है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि सात साल पहले अनु की शादी अफसाना के मंगेतर साजन शर्मा से हुई थी / साज ने उसे धोखे से तलाक दे दिया और अब वह अफसाना से शादी कर रहा है / अनु का कहना है कि उसे अभी पता चला कि साजन ने मोहाली जिला अदालत से तलाक के लिए अर्जी दी है /

तलाक के केस में साजन ने गलत एड्रेस दिया था, इसलिए उसे न कोई सम्मन मिला और न ही वह पेश हो पाई / मोहाली कोर्ट ने बिना सुने ही उन दोनों का तलाक मंजूर कर लिया / अनु ने अब शादी और तलाक के आदेश पर रोक के खिलाफ मोहाली कोर्ट में याचिका दायर की है और शादी पर रोक के खिलाफ अलग से दीवानी मामला भी दायर किया है /

वहीं माननीय कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई 18 जनवरी को होगी / अनु ने बताया कि दिसंबर 2021 में उसे पता चला कि साज और अफसाना खान की शादी हो रही है और दोनों ने सगाई भी कर ली है / उसने साज को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया / तब उसके रिश्तेदारों को पता चला कि साज ने 2019 में उसे मोहाली कोर्ट में तलाक दे दिया था /