PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : पॉश इलाके में नशा तस्कर और पुलिस के बीच चली गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप,

punjab-police-and-smugglers-firing-in-lajpat-nagar-jalandhar-punjab/

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज उस समय सनसनी फैल गई जब। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों ने गोलियां चला दी। इस दौरान पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए तस्करों पर गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली नशा तस्कर को लग गईं, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व नशा तस्करों में यह मुठभेड़ जालंधर के पॉश एरिया लाजपत नगर में हुई बताई जा रही है।

.

.

इस पुरे मामले संबंधी पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शहर में नशा सप्लाई करने आ रहे हैं। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नशा तस्करों का पीछा किया। पुलिस टीम को देखकर नशा तस्करों ने पुलिस पर ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लग गई,

.

.

जिससे वह जख्मी हो गया है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके पास से नशीले पदार्थ और हथियार भी बरामद हुआ है। आपको यह भी बता दें कि तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ का एक वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस सिविल ड्रेस में तस्करों के पीछे भाग रही है। पुलिस के हाथ में बंदूक है जोकि आरोपियों का पीछा कर रही है। घटना का यह वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस अभी इस पुरे मामले की जांच कर रही है। 

.

.