PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

गुरु नगरी में पुलिस ने एक आतंकी को हैंड ग्रेनेड के साथ किया गिरफ्तार,

punjab-police-arrest-isi-agent-amritsar-with-hand-grenade-planning-big-conspiracy-against-india-amritsar

जेब में ज़िंदा हैंड-ग्रेनेड लेकर शहर में घूमता रहा आंतकी, पुलिस व लोगों को दिन में दिखे यमराज,

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली। जब अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक आतंकी को ज़िंदा हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी ने अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बरौली निवासी जयवीर त्यागी उर्फ जावेद ISI का एजेंट बताया जा रहा है।

.

आरोपी पंजाब के लुधियाना में रहकर किसी बड़ी वारदात की अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी विदेश में बैठे अपने चचेरे भाई सहिलाम के संपर्क में था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए काम कर रहा है। आरोपी अमृतसर के तारांवाला पुल के पास हैंड ग्रेनेड लेकर पहुंचा है और अपने गिरोह के सदस्यों का इंतजार कर रहा था।

.

.

पंजाब पुलिस की इसकी सूचना मिलने पर छापामारी कर उसे काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) टीम को एक इनपुट मिला था, जिसमें बताया गया था कि विदेश में रहने वाला सेहलम अपने चचेरे भाई जयवीर त्यागी के साथ पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) एजेंसी के लिए काम कर रहा है।

.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों आरोपी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकी हमलों के जरिए सरकारी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। DGP पंजाब गौरव यादव ने आगे बताया कि जांच में यह भी पता चला कि जयवीर ने अमृतसर से एक हैंड ग्रेनेड की खेप भी बरामद की थी और वह अमृतसर में तारा वाला पुल के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहा था।

.

.

DGP Punjab ने कहा कि इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने अभियान चलाया और आरोपी जयवीर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है व आगे की जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 14 से 15 सालों से लुधियाना में रह रहा था और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन यानी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए सेहलम के संपर्क में था।

.