PTB News

Latest news
खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि...

पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ’त्मह’त्या, मचा हड़कंप

Punjab Police asi commits suicide with service pistol

PTB Sad न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने अपने सरकारी क्वार्टर में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एएसआई गुरुवार रात नाकाबंदी की ड्यूटी खत्म करने के बाद क्वार्टर में लौटे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई।

.

.

साथी पुलिसकर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो एएसआई खून से लथपथ हालत में पड़े थे, जबकि पास ही उनकी सरकारी पिस्टल मिली। मृतक एएसआई की पहचान अमृतसर निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले चार महीनों से कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी थे। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि वे स्टाफ की भारी कमी, बढ़ते काम के दबाव और लंबे समय से तबादला न होने को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

.

.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पुलिस विभाग के भीतर इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले पट्टी अदालत परिसर में तैनात एक अन्य एएसआई की आत्महत्या का मामला भी सामने आया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिसकर्मियों के मानसिक दबाव और कार्य परिस्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

.

.

यह भी पढ़ें : बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट

.

.

यह भी पढ़ें : पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पांवटा साहिब