PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में बसों का फिर से हुआ चक्काजाम, यात्री हुए परेशान, कर्मचारियों ने PRTC – पनबस की 2,800 बसें खड़ी की, 4 राज्यों में हुई सेवा ठप,

punjab-prtc-punbus-employees-strike-roadways-buses-stopped-many-places-punjab-bus-passengers-facing-trouble-today-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में PRTC और पनबस ने एक बार फिर चक्का जाम कर दिया है। पूरे प्रदेश में आज रोडवेज की बस सर्विस बंद हैं। इससे बस यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज कर्मचारियों में पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोष बना है।

.

.

PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि इससे प्रदेश भर के सभी रूट प्रभावित हुए हैं। क्योंकि PRTC और पनबस द्वारा करीब 2800 बसों का चक्का जाम किया गया है। इसके अलावा चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल व जम्मू समेत अन्य जगहों की लॉन्ग रूट की बस सर्विस भी बंद की गई है।

.

PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से आज दोपहर साढ़े 12 बजे मीटिंग तय हुई है। सभी रोष व्याप्त कर्मचारी मीटिंग में अपनी मांग पंजाब सरकार के समक्ष रखेंगे। लेकिन यूनियन स्पष्ट कर चुकी है कि इस बार महज मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जाएगा। वहीं, यूनियन के पदाधिकारी ट्रांसपोर्ट मंत्री से उनकी सभी मांगों बारे भी जल्द से जल्द फैसला लेने बारे कहेगी।

.

.

इससे पहले डिपो प्रधान जतिंदर सिंह ने बताया कि जब कर्मचारियों ने 15 अगस्त को काला दिवस मनाने और मुख्यमंत्री पंजाब से सवाल-जवाब की बात कही तो पटियाला प्रशासन ने 25 अगस्त की मीटिंग तय की थी। इसके बाद मीटिंग का समय 14 सितंबर को कर दिया गया, अब तीसरी बार मीटिंग 29 सितंबर को तय की गई है।

.

यूनियन प्रधान और डिपो प्रधान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को बदलाव के नाम पर वोट डालकर पंजाब में बहुमत से जीत दिलाने वाले कर्मचारी और आम लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार हर वर्ग से किए वादों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट के कच्चे कर्मचारियों की मांग हो या फिर ट्रांसपोर्ट माफिया हो या सरकारी बसें शामिल करने की बात हो, पंजाब सरकार हर मुद्दे पर पल्ला झाड़ रही है।

.

PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा फिरोजपुर डिपो में मीटिंग की गई थी। इसी बैठक में 20 सितंबर को बसों का चक्का जाम करने का फैसला कर घोषणा की गई थी, लेकिन इस स्थिति को टालने में पंजाब सरकार की ओर से अब से पहले कोई कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों से बातचीत के लिए आवश्यक मीटिंग का समय आगे बढ़ाया जाता रहा। नतीजतन यूनियन द्वारा आज समूचे पंजाब की बस सर्विस ठप कर दी गई।

Latest News