PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

15 साल से पुराने वाहनों की इस महीने से रजिस्ट्रेशन होगी रद्द, लिस्ट हो रही है तैयार,

punjab registration canceled vehicles older than 15 years from april

पीटीबी न्यूज़ चंडीगढ़ : यू.टी. प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को फेज वाइज हटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रशासन की तरफ से 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहनों का रजिस्ट्रेशन पहली अप्रैल से रद्द कर दिया जाएगा। यू.टी. प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के बाद फैसला लिया गया है कि 15 साल पूरे कर चुकी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसें,

नगर निगम से जुड़े वाहन सहित सभी सरकारी वाहनों की रजिस्ट्रेशन पहली अप्रैल से रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग स्क्रैप किए जाने वाले वाहनों की सूची तैयार कर रहा है। इस प्रक्रिया के साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। चंडीगढ़ में नैशनल व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत गैर- परिवहन वाहनों पर 25 प्रतिशत तक की रियायत मिल सकती है

जबकि परिवहन वाहन पर 15 प्रतिशत तक की रियायत दी जा सकती हैं। पॉलिसी का इस्तेमाल करने वाले किसी व्यक्ति वे बाद में वाहन खरीदते हैं तो प्रोत्साहन के तौर पर रोड टैक्स पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। देश में व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी का मकसद शहर की सड़कों के साथ-साथ राजमार्गों से पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाना है।

इससे वाहन उत्सर्जन के स्तर को कम करने में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। साथ ही संभावित रूप से नए वाहनों की मांग को भी प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष अगस्त में भारत की वाहन स्क्रैपेज नीति लॉन्च की थी। इसके तहत निजी वाहनों के लिए 20 साल बाद ऑटोमेटेड सेंटर्स में फिटनेस टेस्टिंग से गुजरना अनिवार्य है, जबकि व्यावसायिक वाहनों की 15 साल बाद टैस्टिंग होगी।

पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट ऑटोमेटेड सेंटर्स में किया जाएगा। इन सेंटर्स पर वाहनों का फिटनेस टैस्ट होगा, जहां उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा। पॉलिसी के तहत चंडीगढ़ अपनी पहली व्हीकल स्क्रैपेज फैसिलिटी लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्लांट को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जिन लोगों के पास पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहन हैं, वे अपने वाहनों को कबाड़ में देने का विकल्प चुन सकते हैं और उसके बाद स्पेशल इंसेंटिव की उम्मीद कर सकते हैं।

Latest News