PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिम कल फिर करेंगे बसाें का चक्का जाम, 2 घंटे तक रहेगी हड़ताल,

punjab roadways strike prtc and punjab roadways employees will go on strike from Tomorrow

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में बस यात्रियाें की परेशानी फिर बढ़ सकती है / राज्य में सीएम बदलने के बाद पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिम 24 सितंबर काे 2 घंटे बस स्टैंड जाम करेंगे / यूनियन की राज्य कमेटी की जालंधर में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया / इससे पहले यूनियन ने 6 से 14 सितंबर तक बसों का चक्का जाम कर मुकम्मल हड़ताल की थी /

.

.

गाैरतलब है कि पंजाब सरकार के साथ 14 सितंबर को हुई मीटिंग में मानी हुई मांगों को लागू करने के बाद भी समाधान नहीं होने पर यह फैसला लिया गया है / पंजाब सरकार ने आश्वासन दिया था कि 10 साल से काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का करने के अलावा वेतन में 30 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी / इसके अलावा पंजाब रोडवेज की तर्ज पर पीआरटीसी के मुलाजिमों का भी 2500 रुपये वेतन बढ़ाया जाएगा / इसके लिए सरकार ने आठ दिन का समय मांगा था /

.

.

लेकिन इस दौरान सीएम के बदल जाने के बाद मुलाजिमों ने संघर्ष का ऐलान कर दिया है / यूनियन नेताओं का आरोप है कि बेशक पंजाब का सीएम बदल गया है, लेकिन उनकी कुछ मांगें विभागीय स्तर पर भी पूरी हो सकती हैं, जिनको अब जान-बूझकर लटकाया जा रहा है / इसके विरोध में 24 सितंबर को दो घंटे बस स्टैंड जाम करने के बाद 27 सितंबर को भारत बंद का भी समर्थन किया जाएगा /

.

.

28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस जिला स्तर पर मनाया जाएगा तो 6 अक्टूबर को गेट रैलियां करने के बाद 11 से 13 तक तीन दिन की हड़ताल की जाएगी / जबकि इस दौरान 12 अक्टूबर को नए सीएम की रिहायश के आगे धरना भी लगाया जाएगा / यूनियन के प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि बेशक सीएम बदल गया है, लेकिन बाकी मांगों को विभागीय स्तर पर भी पूरा किया जा सकता है / इसमें नौकरी से निकाले मुलाजिमों को बहाल करना भी शामिल है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें