.
.
punjab sangroor teams struggling to save two year old child stranded in borwell for 65 hours
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ संगरूर : जिले के सुनाम के नजदीकी गांव भगवानपुरा में 140 फीट गहरे दस वर्ष पुराने बोरवेल में 90 घंटे से फंसे दो वर्षीय बच्चे फतेहवीर सिंह को बस अब थोड़ी देर में बाहर निकाल लिया जाएगा /
.
88 घंटे के रैसिक्यू ऑपरेशन के बाद टीम बच्चे तक पहुंच गई है / बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, सेना की असॉल्ट इंजीनियरिंग रेजीमेंट की टुकड़ी जुटी हुई है / पूरा ऑपरेशन कुछ बाधाओं के बावजूद जारी रहा और अब थोड़ी देर का इंतजार रह गया है / मौके पर मेडिकल टीमें भी तैनात हैं / अब खोदाई का काम हाथ से किया जा रहा है /
.
.
वैसे फतेहवीर सिंह को बोरवेल से बाहर निकालने का इंतजार बेहद लंबा हो गया है / रविवार शाम से प्रशासन कुछ समय में फतेहवीर सिंह को बाहर निकाले जाने का भरोसा दिला रहा है, लेकिन अब भी आपरेशन जारी है, लेकिन एनडीआरएफ की टीम फतेहवीर सिंह के नजदीक पहुंच चुकी है और किसी भी समय फतेहवीर सिंह बाहर निकाला जा सकता है / मौके पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है /
.
इस दुःख की घड़ी में सांसद भगवंत मान शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया / बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने बच्चे को निकालने के बाद इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाने का भरोसा दिलाया / उन्होंने कहा कि उच्च चिकित्सकीय सुविधा देने की अगर जरूरत पड़ी, तो एयरलिफ्ट करने के लिए भी सरकार मंजूरी देगी /
.
दूसरी तरफ बच्चे की कोई हरकत नहीं दिखाई दे रही है, जिससे पूजा-पाठ व दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है / मौके पर मेडिकल टीमें तैयार हैं / इससे पहले शुक्रवार सुबह सात बजे पटियाला से सेना की असॉल्ट इंजीनियरिंग रेजीमेंट की टीम भी पहुंची और राहत कार्य की कमान संभाल ली / बोरवेल के साथ चार फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर सीमेंट के पाइप लगाकर टनल बनाने का कार्य आरंभ किया /
.
आपको बता दें कि फतेहवीर के परिजन खेतों में काम कर रहे थे और वह खेल रहा था / खेलते-खेलते खेत के बीच दस वर्ष पुराने बोरवेल जिसे परिवार वालों ने प्लास्टिक की बोरी से ढका हुआ था के पास जा पहुंचा / अचानक बच्चे का पांव बोर पर आ गया और बोर पर लगी बोरी कमजोर होने के कारण बच्चा सीधा बोल में नीचे चला गया / जब तक बच्चे के परिजन उसे बचाने के लिए भागे व गहराई तक जा चुका था /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab sangroor teams struggling to save two year old child stranded in borwell for 65 hours






































