PTB News “शिक्षा” चंडीगढ़ : सोमवार से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज एकदम से मौसम ने ली करवट और पंजाब भर में छाए कोहरे और धुंध के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड द्वारा परीक्षा के समय में तबदीली की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के कंट्रोलर एग्जामिनेशन जे.आर. महरोक ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सर्दी के मौसम में होने के कारण यह परीक्षा सुबह 9 बजे की बजाय 10 बजे शुरू होगी। उक्त दोनों कक्षाओं की डेट शीट में दर्ज अन्य दिशा-निर्देशों और तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



































