PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब, झूले की वजह से हुआ बड़ा हादसा, एक नाबालिग की मौत, 2 की हालत गंभीर,

punjab-three-boy-fell-down-from-swing-one-minor-died-and-two-injured-big-news

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव दुलचीके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव में लगे मेले में किश्ती वाले झूले में तीन युवकों के गले में अचानक से रस्सी फंस गई। रस्सी फंसने से तीनों युवक झूले से नीचे गिर गए और झूला उनसे टकराता रहा। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद झूला मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर झूले मालिक के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

.

मृतक की पहचान 16 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। अमनदीप के पिता जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमनदीप दुलचीके गांव में मेला देखने गया था। मेले में बहुत ज्यादा भीड़ थी। अमनदीप सहित तीन युवक वहां लगे किश्ती वाले झूले में बैठकर झूला झूल रहे थे। तभी अचानक से रस्सी टूट कर तीनों के गले में फंस गई और तीनों युवक झूले से नीचे गिर गए. झूला चालक ने झूले को बंद नहीं किया, जिससे तीनों युवक टकराते रहे। इसके चलते तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। काफी देर तक किसी ने उनको उठाया नहीं।

.

.

वहां मौजूद कालू वाला गांव के लोगों ने अमनदीप को उठाया और फिरोजपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना सदर प्रभारी रवि चौहान ने अमनदीप की मौत की पुष्टि की है। झूला मालिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस द्वारा गांव की पंचायत से मेले में झूला और दुकानें लगाने वाले सभी के नामों की सूची प्राप्त कर ली गई है।

.

.

Latest News

.

Latest News