.
.
punjab women killed by his own father and बरोथेर Patiala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला : एक बेटी को अपनी मर्जी से शादी करना इतना भारी पड़ा कि उसे इसके लिए अपनी जान गंवानी पड़ी / उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और हत्या करने वाले भी और कोई नहीं खुद का ही पिता और भाई थे / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फेल गई है व चर्चाओं का माहौल बना हुआ है /
.
.
जानकारी के अनुसार पटियाला के घिओरा गांव निवासी मनजीत सिंह की बेटी ज्योति ने गांव के ही गुरजंट सिंह के साथ मई में चुपचाप शादी कर ली थी / बाद में दोनों परिवार के लोगों ने पंचायत बुला कर दोनों का तलाक करवा दिया / जिसके बाद 14 जुलाई को ज्योति एक बार फिर गुरजंट के घर गई / इस बात का पता उसके पिता और भाई को पता चल गया / बाद में दोनों लोग ज्योति को घर लागए और रात में ही गला दबाकर हत्या कर दी / फिर उसी समय श्मशान में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया /
.
.
पुलिस ने बताया कि गुरजंट की शिकायत पर ज्योति के पिता मनजीत सिंह और भाई जिंदर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है / दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है / पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद मौक पर पहुंचे तो ज्योति की लाश पूरी तरह से जल चुकी थी / ऐसे में अस्थियों के साथ ही पैर का एक टुकड़ा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है /
.
पुलिस को गुरजंट ने बताया कि 14 जुलाई को परिजनों ने ज्योति के घर आने की बात बताई / इस दौरान वह मोहाली में था / जब वह वापस आया तो ज्योति के घर की तरफ गया / इस दौरान उसके घर से चींखने की आवाजें आ रही थीं / उसने खिड़की से झांक कर देखा तो भाई ज्योति का गला दबा रहा था और उसके पिता ने पैर पकड़ रखे थे / उसकी हत्या करने के बाद दोनों लोग उसकी लाश को चादर में लपेट कर मोटरसाइकिल पर श्मशान ले गए और वहां पर अंतिम संस्कार कर दिया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab women killed by his own father and बरोथेर Patiala

































