PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया है / पार्टी छोड़ते ही उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा / उन्होंने कहा कि पिछले 111 दिनों में उनकी डिग्निटी को हर्ट किया गया / हिंदू होने के कारण उन्हें टारगेट किया गया और पर्सनल रंजिश निकाली /
मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्हें पिछले दिनों में धमकियां मिलती रही हैं / पंजाब के एक पॉपुलर नेता ने उन्हें कहा कि माता सीता को इंसाफ नहीं मिला तो आप क्या इंसाफ दिलाएंगी / उन्होंने कहा कि पिछले 111 दिन की सरकार ने आते ही उनका स्टाफ कम कर दिया / उन्हें मिली वेलफेयर ग्रांट भी रोक ली गई /
उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने होम मिनिस्ट्री से बात की और सरकार की इंटेलीजेंसी की रिपोर्ट में भी उन्हें जान का खतरा बताया जा रहा है / मनीषा गुलाटी ने कहा कि सरकार ने उन्हें अपॉइंट किया था / कानून को डिसरिस्पेक्ट किया गया / चन्नी सरकार ने उन पर बहुत हमले किए / उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सिर्फ एक सवाल किया था /
उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें टारगेट किया गया / me-2 केस के कारण ही उन पर वार किया गया / उन्होंने एक कमीशन की चेयर पर वार किया है / फिल्मी डायलाग कहते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि, मनीषा गुलाटी को फ्लावर समझा गया, जबकि वह फायर है / वह आज भी डटकर खड़ी हैं और आगे भी महिलाओं के लिए काम करती रहेंगी / उन्होंने कहा कि सरकारें बहुत आती जाती हैं /
उन्होंने कहा कि काम हमेशा टीम के साथ होता है, जो टीम IAS और IPS हैं / उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने बीजेपी में आने के लिए नहीं कहा / उनके फैमिली रिलेशन हैं, लेकिन फिर भी यह रस्ता उनका अपना है जिसे उन्होंने खुद चुना है / पंजाब की महिलाएं काफी भावुक हो रही हैं, लेकिन वह पंजाब की महिलाओं को इंसाफ दिलाएंगी /





































