PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

पंजाब के प्रसिद्ध गायक खान साब की माता जी का हुआ निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, सभी शो किये कैंसिल,

punjabi-sufi-singer-khan-sahab-mother-salma-parveen-passes-away-kapurthala-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। सिंगर खान साब इस वक्त कनाडा में शो के लिए गए हैं। मां की मौत की सूचना के बाद उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। वह पंजाब लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही मां सलमा प्रवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

.

.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सलमा प्रवीन को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह धार्मिक और मिलनसार रही हैं। वह अपने परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहीं। उनके निधन से परिवार में गहरा सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों का कहना है कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था और वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं।

.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे। सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला मे हुआ। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम चेंज कर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

.

.