PTB Big न्यूज़ लुधियाना : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को भईया (भैये) कहने और पंजाब में न घुसने देने के बयान ने तूल पकड़ लिया है / शिरोमणि अकाली दल (बादल) के उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत ¨सह चीमा ने चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेकर चन्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है /
एक रैली के दाैरान चन्नी के बयान के विराेध में लुधियाना में पूर्वांचल समाज ने पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की / चन्नी के ‘यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है’ वाले बयान पर भाजपा ने भी तीखी टिप्पणी की है / बुधवार को पूर्वांचल समाज की ओर से चंद्रभान चौहान की अगुआई में ग्यासपुरा के पीपल चौक में चरणजीत चन्नी का पुतला फूंका गया /
वहीं पंजाब के सीएम के बयान के विराेध में भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है / भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है / उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं /





































