PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

राष्ट्रपति भवन में हुआ पुतिन का किया गया जोरदार स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को भी दी श्रद्धांजलि

putin-received-a-grand-welcome-at-the-presidential-palace-was-given-a-guard-of-honor-and-also-paid-tribute-to-mahatma-gandhi-at-rajghat

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी मौजूद रहीं। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पहुंचे,

.

.

जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव किया। इस दौरान दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज का दिन दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है।

.

.

डिफेंस से लेकर परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आज की मीटिंग में सारा फोकस ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौतों पर होगा जिसका ऐलान दोनों नेता जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। शाम को 7 बजे पुतिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मीटिंग के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे। 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है।

.

.