PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत के प्रसिद्ध विदेशी शिक्षा सलाहकार, पिरामिड ई-सर्विसेज ने 13 सितंबर को जालंधर के होटल रमाडा में एक शिक्षा मेले का आयोजन किया जिसमें विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को 30 से अधिक विदेशी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिनिधियों से मिलने और 250 से अधिक विदेशी शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का मौका मिला। इस शिक्षा मेले में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
.
शिक्षा मेले में, कनाडा सहित यूके, यूएसए, जर्मनी, लातविया और हंगरी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने छात्रों के सवालों को सुना और उचित समाधान प्रदान किए और उन्हें स्टडी प्रोग्राम, दाखला प्रक्रिया और काम के अवसरों के बारे में बताया। कुछ शिक्षण संस्थानों से छात्रों को 5,000 डॉलर तक की स्कॉलरशिप तथा मौके पर ही ऑफर लेटर प्राप्त करने का अवसर मिला।
.
इसके अलावा, छात्रों को स्टडी वीजा के लिए आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करने में पिरामिड के अध्ययन वीजा विशेषज्ञों द्वारा व्यापक सहायता और जानकारी प्रदान की गई।जालंधर के बाद अन्य शहरों में पिरामिड के कार्यालयों में लगने वाले शिक्षा मेलों का विवरण इस प्रकार है: 14 सितंबर को मोगा में, 15 सितंबर को बठिंडा में, 20 सितंबर को चंडीगढ़ में, 21 सितंबर को पटियाला में, 22 सितंबर को पठानकोट में और इसके बाद 23 सितंबर होशियारपुर में।
.

गौरतलब है कि पिछले 17 वर्षों में 35,000 से अधिक छात्रों के विदेश में अध्ययन करने के सपने को पूरा करने वाली, पिरामिड ई-सर्विसेज, पिरामिड गारंटी के तहत 4 घंटों में एप्लीकेशन शेरिंग तथा 4 सप्ताह में ऑफर लेटर प्रदान कर रहा है, जिसके पूरा ना होने की पर छात्रों से कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।
.
मीडिया से बात करते हुए, पिरामिड ई-सर्विसेज के एमडी श्री भवनुर सिंह बेदी ने कहा कि इन शिक्षा मेलों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सीधे विदेशी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के जरिये अध्ययन कार्यक्रम, स्थान, नौकरी और पीआर के अवसरों से परिचित करवाना है जिससे वे अपने सुनहरे भविष्य की सही शुरुआत कर सकें। श्री बेदी स्वयं ऐ.आई. आर. सी प्रमाणित और आई.सी.ई.एफ, ई.एन.जेड. प्रशिक्षित एजेंट हैं।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































