.
.
rahul bose banana bill video chandigarh dc orders probe take action
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस ने हाल ही में फाइव स्टार होटल में परोसे गए 442 रुपये के दो केलों का बिल साझा करके सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी / राहुल के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर होटल का जमकर मजाक बना / इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चंड़ीगढ के डिप्टी कमिश्नर, एक्साइज-टैक्सेशन कमिश्नर मंदीप सिंह बरार ने होटल J W Marriott के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं / राहुल बोस J W Marriott होटल में ठहरे हुए थे /
.
.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मंदीप सिंह बरार ने कहा है कि हमने वीडियो पर संज्ञान लिया है / राहुल बोस ने ट्विटर पर जो बिल पोस्ट किया, उसके आधार पर मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं / मैंने असिस्टेंट एक्साइज और टैक्सेसन कमिश्नर राजीव चौधरी को इस मामले की पूरी जांच करने का निर्देश दिया है / होटल ने ताजे फल पर GST कैसे लगाया? अगर होटल दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी /
.
.
बता दें राहुल बोस बीते दिनों किसी काम के सिलसिले में चंड़ीगढ के J W Marriott होटल में ठहरे हुए थे / वहां राहुल ने खाने के लिए दो केले मंगवाए तो केले देने के साथ होटल ने एक लंबा बिल भी साथ में भेजा / इस बिल में दो केलों पर फूड के आगे 375 सेंटर जीएसटी (CGST) के आगे 33.75 रुपये और यूनियन टेरेटरी जीएसटी (UTGST) के आगे 33.75 रुपया लिखा था / पूरा मिलाकर ये बिल 442.50 रुपये का हुआ / राहुल ने बिल पर नाराजगी जताते हुए 21 जुलाई को वीडियो शेयर किया /
.
.
वीडियो में राहुल ने बताया, कौन कहता है कि फल आपकी जिंदगी के लिए नुकसानदायक नहीं हैं? मैं फाइव स्टार होटल में ठहरा हुआ था / यहां वर्कआउट के बाद मैंने खाने के लिए दो केले ऑर्डर करे / केले के साथ एक बिल भी सामने आया, जिसमें दो केले पर जीएसटी लगाते हुए बिल बना 442 रुपये / राहुल के इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
rahul bose banana bill video chandigarh dc orders probe take action






































