PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को मिली धमकी, कहा तेरा भी हाल होगा तेरी दादी जैसा,

rahul-gandhi-same-condition-grandmother-congress-shared-video-demanded-action

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका में सिख धर्म पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। राहुल गांधी की ओर से भारत में सिखों को धार्मिक स्वतंत्रता नहीं होने का आरोप लगाने के बाद बीजेपी के सिख नेताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, कांग्रेस ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह का एक वीडियो शेयर किया है,

.

.

जिसमें वह राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वाला हाल होने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई करने को कहा है। कांग्रेस ने लिखा, “दिल्ली बीजेपी का नेता और पूर्व विधायक, तरविंदर सिंह मारवाह ने आज प्रदर्शन के दौरान कहा, राहुल गांधी बाज आ जा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ।

.

rahul-gandhi-same-condition-grandmother-congress-shared-video-demanded-action

.

बीजेपी का ये नेता खुलेआम देश के नेता प्रतिपक्ष की हत्या की धमकी दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अपनी पार्टी के इस नेता की धमकी पर आप चुप नहीं रह सकते हैं। ये बेहद गंभीर मामला है। आपकी पार्टी की नफरत की फैक्ट्री का ये प्रोडक्ट है। इस पर कार्रवाई करनी ही होगी। गौरतलब है कि अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था, “भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने की इजाजत मिलेगी या नहीं?

.

.

क्या वो गुरुद्वारे जा पाएंगे? यह चिंता सिर्फ सिखों की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की है।” बात दें कि तरविंदर सिंह मारवाह दो साल पहले तक कांग्रेस में थे। जुलाई 2022 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। आपको बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगे 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद हुए थे। इन दंगों में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हजारों सिख मारे गए थे।

.

.