PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बस और टैंकर में हुई भीषण टक्कर, आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल,

rajasthan road accident bus and tanker collide in barmer 12 people died tragically

PTB Big Accident न्यूज़ बाड़मेर : राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते बाड़मेर में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर आज यानि बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया / यहां एक प्राइवेट बस और टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई / टक्कर की वजह से टैंकर और बस में आग लग गई, जिससे आठ लोग जिंदा जल गए /

बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है / एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है / घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है / बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 25 लोग सवार थे / टक्कर होते ही बस में आग लग गई /

इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए / हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला / जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है /

बस में सवार यात्री ने बताया कि बस बालोतरा से करीब 10 बजे रवाना हुई थी / हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे टैँकर ने बस को टक्कर मार दी, इससे उसमें आग लग गई और पूरी बस खाक हो गई / इस घटना के बाद आस पास के इलाकों के लोग बस में फसें लोगों को बचाने के लिए पहुंचे व कुछ को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें