.
.
Rajinder Barry MLA from Karol Bagh area, planted plants with the people of the area Jalandhar Punjab
सभी के उत्साह को देखते हुए विधायक ने किया इलाका निवासियों के साथ बड़ा वादा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : पर्यावरण संतुलन के विषय को अब लोगों ने अपने सामाजिक व पारिवारिक जीवन में भी स्थान देना शुरू कर दिया है / लोगों में जागरूकता इस कदर बढ़ गयी है कि वह अब अपने इलाके में पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने और हर घर में हरियाली मुहीम को अपनी प्राथमिकता दे रहे हैं /
.
.
इसी दृष्टिकोण के तहत आज जालंधर के करोल बाग इलाके के लोगों ने इलाके के विधायक राजिंदर बेरी की मौजूदगी में पौधा रोपण पर इलाके के विकास की आज पहली नींव रखी, जिसे खुद इलाके के विधायक ने अपने कर कमलों से अमली जामा पहनाया / इस दौरान बड़ी संख्या में युवा व इलाके के लोगों ने अपनी मुख्य उपस्थिति दिखाई /

आज रविवार का दिन होने के कारण विधायक राजिंदर बेरी की अध्यक्षता में इलाका निवासियों ने मिलकर करीब 20 से ज्यादा पौधे लगाए व इलाके को हरा भरा करने का प्रण लिया / इस दौंरान राजिंदर सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान इलाके की समस्याओं के बारे में सेंट्रल हल्के के विधायक राजिंदर बेरी से विचार विमर्श करते हुए इलाके में पार्क ना होने की समस्या से लेकर स्ट्रीट लाईट्स और सड़कों की विकास कार्य के मुद्दे पर काफी समय तक चर्चा की /
.
.
इस बातचीत के दौरान विधायक राजिंदर बेरी ने भी इलाके के लोगों को विश्वाश दिलाते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याएं उनकी अपनी समस्याएँ हैं, जिनको वह जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे और जल्द ही इलाके के लोगों को व उनके बच्चों को खेलने के लिए एक स्थान निर्धारित कर पार्क बनाने के लिए पंजाब सरकार से ग्रांट मजूर करवा कर देंगे ताकि इलाके के लोगों को पार्क में सैर करने या बच्चों को खेलने के लिए कहीं और ना जाना पड़े /
.

इस शुभ अवसर पर इलाका निवासियों जिनमें राजिंदर सिंह, रिस्की, बचितर सिंह, सुशिल राणा, गुरलगण सिंह, परमजीत जौरा, परवीन पहलवान व अन्य इलाका निवासियों ने अपना एहम योगदान दिया और साथ ही सभी ने इलाके के विकास कार्यों में अपना बढ़चढ़ कर योगदान देने की बात कही /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Rajinder Barry MLA from Karol Bagh area, planted plants with the people of the area Jalandhar Punjab






































