PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Share Market में निवेश करके राकेश झुनझुनवाला कैसे बने सबसे बड़े निवेश,

rakesh-jhunjhunwala-made-biggest-investment-life-even-today-investors-follow-his-methods-share-market

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला को 14 अगस्त 2024 को संसार से अलविदा हुए दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके निवेश करने के तरीके को आज भी नए से लेकर सभी पुराने निवेशक फॉलो करते हैं। राकेश झुनझुनवाला को सबसे ज्यादा रिटर्न टाइटन शेयर से मिला। इस शेयर में उन्होंने करीब अपने निवेश से 80 गुना से ज्यादा रिटर्न कमाया।

.

.

झुनझुनवाला के दोस्त रहे रमेश दमानी ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि कैसे झुनझुनवाला ने पहली बार टाइटन के शेयर खरीदे और वो उनकी जिंदगी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनी बनी। दमानी ने कहा कि 2003 में एक ब्रोकर ने झुनझुनवाला को बुलाया और कहा कि कोई अन्य निवेशक टाइटन के शेयर बेचना चाहता है और उसके पास 10 लाख शेयर हैं। अगर वह 10 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 40 रुपये है और अगर 30 लाख शेयर खरीदते हैं

.

तो कीमत 38 रुपये हैं और अगर 50 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 36 रुपये है। झुनझुनवाला को 40 रुपये के भाव पर 300 करोड़ रुपये मार्केट कैप के टाइटन एक बेहतरीन ब्रांड लगा। इस वजह से उन्होंने सबसे छोटा लॉट खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी को फॉलो करना शुरू कर दिया। दमानी ने आगे बताया कि अगले कुछ वर्षों तक झुनझुनवाला लगातार टाइटन के शेयरों को खरीदते रहे और

.

.

एक समय पर उनकी हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई। दमानी ने बताया कि लोगों को लगता है कि उन्होंने टाइटन के शेयर काफी स्टडी या कुछ अंदरूनी जानकारी के बाद खरीदे थे, लेकिन ऐसा सच नहीं है। उन्होंने टाइटन के शेयर इस वजह से खरीदे थे कि ब्रोकर के पास लॉट था और वह उनके पास पहले आया था। राकेश झुनझुनवाला ने शेयर मार्केट में निवेश करना 1985 में 5,000 रुपये से शुरू किया था।

.

अगस्त 2022 को मृत्यु के समय उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 5.8 अरब डॉलर थी। झुनझुनवाला ने एक कार्यक्रम में शेयर बाजार के बारे में निवेशकों को कहा था कि बाजार किंग कोई नहीं होता, जो समझते थे, वे जेल जा चुके हैं। आगे उन्होंने कहा था कि मौसम, मौत, मार्केट और महिला के बारे में कोई भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकता है और न ही भविष्यवाणी कर सकता है। शेयर बाजार भी ऐसा ही है निवेशकों को धैर्य के साथ काम लेना जरूरी है।

.

.